
श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन
श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन
सावन की हरियाली, मेहंदी की महक, चूड़ियों की खनक और सावन गीतों की मधुर धुनों के साथ श्री वार्ष्णेय महिला मंडल, अन्तर्गत श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा द्वारा भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन श्री वार्ष्णेय सभा की वर्षों पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें वार्ष्णेय समाज की मातृशक्ति एवं बालिकाएँ उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं।
इस विशेष अवसर पर झूला उत्सव, तंबोला, मनोरंजक खेल, सावन गीत एवं नृत्य, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आकर्षक प्रतियोगिताएँ, सेल्फी फोटोज, हरियाली चूड़ियाँ एवं मेहंदी की विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों के लिए आभार पुरस्कार एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी।
श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा द्वारा अधिकृत एवं आधिकारिक हरियाली तीज समारोह का आयोजन श्री अक्रूर वाटिका, सौंठ की मंडी, आगरा में किया जा रहा है। समाज की सभी माताओं, बहनों एवं बालिकाओं से ससम्मान आग्रह है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सव को सफल एवं यादगार बनाएं।
मुख्य अतिथि एवं विशेष आमंत्रित अतिथि:
- श्रीमती रेनू गुप्ता — पार्षद, जयपुर हाउस
- डॉ. शशि प्रभा वार्ष्णेय
- डॉ. नीना गुप्ता
- श्रीमती हंसा वार्ष्णेय
दिनांक: 14 अगस्त, शुक्रवार
समय: दोपहर 3:30 बजे से
स्थान: श्री अक्रूर वाटिका, सौंठ की मंडी, आगरा
कार्यक्रम संयोजिका:
श्रीमती श्वेता वार्ष्णेय
सह-संयोजिका:
श्रीमती अंजली गुप्ता
श्रीमती रजनी वार्ष्णेय
मीडिया प्रभारी:
के.एम. गुप्ता
श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा


















