Carousel

वार्ष्णेय रत्न आगरा

स्व. ई. एस. सी. वार्ष्णेय पुत्र स्व. श्री मक्खन लाल वार्ष्णेय

निवासी 102 नटराज पुरम्, कमला नगर, आगरा

आप श्री वार्ष्णेय सभा आगरा (रजि.) के दिनांक 26-01-2003 से 19-07-2009 तक अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहते हुए, आपने पूर्ण निष्ठा, कर्मठता एवं निस्वार्थ भाव में रहकर तन-मन धन से सहयोग कर पूरे समाज को संगठित कर संविधान के नियमों के तहत श्री वार्ष्णेय सभा आगरा (रजि.) को उच्चतम शिखर पर पहुचाने हेतु दिये गये योगदान के फलस्वरूप आपको हृदय से आभार व्यक्त करती है।

मरणोपरान्त

वार्ष्णेय रत्न आगरा से आपको सम्मानित करती है |

वार्षिकोत्सव - 2025

Discover Community Features

Blood Donors

Find nearby blood donors quickly during emergencies.

Matrimonial

Explore trusted marriage
proposals.

Marketplace

Buy and sell products within the community.

Jobs

Discover job opportunities and referrals.

News

Stay updated with the latest announcements.

Events

View upcoming events and gatherings.

About Us

We are a community-driven platform created to connect people, preserve shared values, and encourage collective growth. Our purpose is to bring individuals and families together through meaningful engagement, support systems, and opportunities that strengthen social bonds.

This platform serves as a common space for social interaction, cultural awareness, and mutual assistance. It promotes cooperation across generations while respecting traditions and embracing progress.

Our Vision

To build a connected, informed, and empowered community where individuals support one another and grow together with trust, dignity, and pride.

Our Mission

Our Commitment

We are committed to transparency, inclusivity, and responsible engagement. Our goal is to create long-term value by fostering unity, respect, and cooperation among all members.

Together, we aim to build a stronger future through shared efforts and collective responsibility.

Our Core Values & Initiatives

Belief & Values

We believe in strong values that guide our actions and decisions. Every initiative begins with positivity, purpose, and a sense of responsibility toward society.

Education & Growth

We encourage learning, skill development, and personal growth. Supporting education and motivating individuals to achieve their potential remains a key focus.

Respect & Dignity

Respect for individuals, elders, and diverse perspectives is at the heart of our culture. We promote mutual respect and inclusive participation at every level.

Community Connection

Our goal is to connect people and families, building strong relationships and a sense of belonging through collaboration and shared efforts.

Recognition & Appreciation

We acknowledge and appreciate individuals who make meaningful contributions. Recognizing efforts inspires others and strengthens collective spirit.

Continuous Engagement

Regular interactions, discussions, and meetings help us stay connected, plan initiatives, and build lasting bonds within the community.

Why Choose Us

Trusted & Verified

Information and services shared with transparency and reliability.

Community-Driven

Built around participation, support, and shared responsibility.

Easy to Use

Simple navigation and quick access to essential services.

Secure & Respectful

Privacy-focused environment that values trust and mutual respect.

Latest News

  • All Posts
  • Blog

HOW CAN YOU HELP US?

JOIN US

Become a part of the community and actively participate in programs, events, and social initiatives that aim to bring people together.

JOIN US

DONATE US

Your contribution helps us support social activities, welfare programs, and initiatives that make a real difference in people’s lives.

DONATE NOW

SUPPORT US

Support our mission by volunteering, spreading awareness, or contributing your time and skills to community-driven efforts.

CONTACT US

Marketplace

U.V. Infra Associates
U.V. Infra Associates
Government contractor specializing in civil infrastructure and large-scale construction projects.
Prabha Exports
Prabha Exports
Manufacturer and exporter of premium leather footwear for global markets.
Agra Wire Industries
Agra Wire Industries
Supplier of high-quality industrial wires and durable chain wire products.

our events

  • All Posts
  • Past Events
  • Upcoming Events
हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ श्री वार्ष्णेय सभा आगरा का होली मिलन समारोह

March 5, 2026/

हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ श्री वार्ष्णेय सभा आगरा का होली मिलन समारोह Home हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ श्री...

Frequently Asked questions

This platform is created to connect people, share information, and support social, professional, and community initiatives.

Anyone who wishes to be part of a positive and supportive community can join and participate.

You can become a member by registering through the “Join Us” or “Become a Member” option on the website.

Yes, a one-time membership fee of ₹500 is required at the time of registration.

You can check the Events section on the website and register or attend upcoming programs.

You can check the Events section on the website and register or attend upcoming programs.

You can support by volunteering, donating, sharing information, or actively participating in initiatives.

Yes, we value privacy and take necessary steps to keep personal information secure and confidential.

You can visit the News section regularly or stay connected through announcements shared on the platform.

You can reach out through the Contact Us page for any questions, support, or assistance.

अध्यक्षीय आभार

सर्वप्रथम मैं श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) की ओर से दशकों पुरानी सामाजिक संस्था से जुड़े हुए सभी वार्ष्णेय समाज के परिवारीजनों का आत्मिक रूप से हार्दिक स्वागत करता हूँ। वार्ष्णेय समाज, आगरा का प्रत्येक परिवार इस संस्था से तन, मन एवं धन से आत्मिक रूप से जुड़ा हुआ है। हमें समाज के बुजुर्गों, शुभचिंतकों, बुद्धजीवियों तथा मार्गदर्शकों का विशेष सहयोग मिलता रहा है। मुझे इस वर्ष समाज ने अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सभा के चुनावों के माध्यम से दिया है, जिसको मैं अपनी पूरी टीम के साथ, मिलकर कार्य कर रहा हूँ। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 वर्षों से लगातार प्रकाशित पत्रिका ‘वार्ष्णेय कल्याण’ द्वारा समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता को पत्रिका के वार्षिक प्रकाशनों द्वारा अनवरत मजबूत किया गया है ।
इस वर्ष वार्ष्णेय कल्याण ई-पत्रिका का 30 वां अंक ‘सानिध्य’ विशेषांक के रूप में आपके हाथ में है । इस अंक में समाज के सम्मानित लेखकों, शुभचिंतकों, विद्वानों, बुद्धजीवियों तथा नवयुवा पीढ़ी से संकलित रचनायें तथा ज्ञानवर्धक सामग्री का भरपूर संकलन है। इसकी गुणवत्ता का आंकलन आप स्वयं कर सकते हैं ।
मुझे अपनी कार्यकारिणी, विशिष्ट सदस्य, क्षेत्र प्रमुखों तथा विभिन्न नामित समितियों के सदस्य आदि का समाजोन्मुख कार्यों हेतु भरपूर सहयोग मिलता रहा है जिसके लिए मैं सभी का कृतज्ञ हूँ ।
श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा अपना वार्षिकोत्सव इस वर्ष सूरसदन प्रेक्षागृह, संजय प्लेस, आगरा पर आयोजित कर रहा है, जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं । वृद्धजन सम्मान, प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं का सम्मान किया जाता है। बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम की और अधिक शोभा बढ़ाने में हमारे देश के विभिन्न प्रांतों, विदेशों से आये अतिथिगणों की शोभा देखते ही बनती है। सभी कार्यक्रमों के पश्चात सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न होता है ।
वार्ष्णेय कल्याण निधि, वार्ष्णेय सभा द्वारा चलाई जा रही है। जिसके द्वारा समाज के निर्धन विद्यार्थी, निर्धन विवाह योग्य कन्याओं व जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। यह कोष समाज के दानदाताओं द्वारा दानस्वरूप दी गई धनराशि से संचालित है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद सदस्यों की सहायता करना है। कोरोना काल में कल्याण निधि द्वारा जरूरतमंदों को राशन किटों का वितरण कराया गया। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अन्तर्गत विधि प्रकोष्ठ अपना कार्य सुचारु रूप से कर रहा है ।
श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अन्तर्गत वार्ष्णेय महिला मण्डल समाज की समस्त महिलाओं के उत्थान व सामाजिक उत्सवों का अति उल्लास के साथ कार्य कर रहा है। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अंतर्गत दो ट्रस्ट संचालित हैं। जिनमें श्री वार्ष्णेय धर्मार्थ सेवा सदन, आगरा में हमारे लिए एक चुनौती है। मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 4 मंजिला भवन का निर्माण जिसमें चार मंजिल में पहले दो मंजिल में हॉल का निर्माण तथा ऊपर के दो मंजिल में 12 कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है । जिसकी प्रगति का प्रमाण पत्रिका के इस अंक में दिये छायाचित्र के माध्यम से देख सकते हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस पुण्य कार्य के निर्माण में अपना आर्थिक सहयोग देकर पुण्य लाभ कमायें तथा श्री नत्थीलाल लाल वार्ष्णेय चेरीटेबल ट्रस्ट, अक्रूर वाटिका है। अक्रूर वाटिका में एक हॉल का निर्माण व टीन सेट कार्य प्रगति पर है। अक्रूर मंदिर पर नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, इसके तहत मंदिर के विकास में चार चांद लगेंगे। इस वर्ष अक्रूर चौक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उसके बाद अक्रूर जी की मूर्ति की स्थापना होगी। इसका अनावरण शीघ्र ही होना है। मेरा समाज के सभी बंधुओं से निवेदन है कि आप अपने होने वाले मांगलिक कार्य को अक्रूर वाटिका में करायें जिससे यहाँ आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके ।
अंत में समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएँ देता हूँ व सभी से सहयोग की अपेक्षा करता हूँ ।

दाऊ दयाल गुप्ता
अध्यक्ष
श्री वार्ष्णेय सभा आगरा (रजि.)

मंत्री का प्रतिवेदन

श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि०) आगरा जिले की गई वर्षों पुरानी एकमात्र ऐसी सामाजिक संस्था है जिससे वार्ष्णेय समाज आगरा का प्रत्येक परिवार इस संस्था से तन, मन एवं धन से आत्मिक रूप से जुड़ा हुआ है। हमें समाज के बुजुर्गों, शुभचिंतकों, बुद्धजीवियों, तथा मार्गदर्शकों का विशेष सहयोग मिलता रहा है। मुझे इस चुनाव में आप लोगों ने मंत्री पद का दायित्व दिया है जिसे में पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाने को तत्पर हूँ, पूर्व के वर्षों में भी में दो बार मंत्री पद का निर्वहन कर चुका हूँ। मेरे पूर्व कार्यकाल 2003 से 2006 तक तथा 2015 से 2018 को भी आप देख चुके हैं। गत वर्षों की भांति इस कार्यकाल को और अच्छा करने का प्रयास करूँगा। श्री वार्ष्णेय सभा आगरा द्वारा प्रकाशित पत्रिका “वार्ष्णेय कल्यण” द्वारा समाज की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता को पत्रिका के वार्षिक प्रकाशनों द्वारा अनवरत मजबूत किया गया है। यह जान कर आपको अति प्रसन्नता होगी कि इस वर्ष से वार्ष्णेय कल्याण पत्र का प्रकाशन E-पत्रिका के रूप में (डिजिटली ) आरम्भ किया गया है। वार्ष्णेय कल्याण पत्रिका का 30वां अंक “सानिध्य” विशेषांक के रूप में आपके मोबाइल में होगा। इस अंक में समाज के सम्मानित लेखकों, शुभचिंतकों, विद्वानों, बुद्धजीवियों तथा नवयुवा पीढ़ी से संकलित रचनायें तथा ज्ञानवर्धक सामग्री का भरपूर संकलन है इसकी गुणवत्ता का आंकलन आप स्वयं कर सकते हैं ।
मुझे अपनी कार्यकारिणी, विशिष्ट सदस्य, क्षेत्र प्रमुखों, तथा विभिन्न नामित समितियों के सदस्य आदि का समाजोन्मुख कार्यों हेतु भरपूर सहयोग मिलता रहा है जिसके लिए में सभी का कृतज्ञता से आभारी हूँ। श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा का वार्षिकोत्सव गत वर्ष की भाँति सूर सदन आगरा में हो रहा है, जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते हैं। बृद्धजन सम्मान, प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष से खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन व अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जो बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम की और अधिक शोभा बढ़ाने में हमारे देश के विभिन्न प्रांतों/विदेशों से आये अतिथिगणों का मंचासीन होते ही मंच की शोभा देखते ही बनती है। गत वर्षों में सभी कार्यक्रमों के पश्चात् सामूहिक भोज के साथ संपन्न होता है।
श्री वार्ष्णेय सभा आगरा द्वारा महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से एक संगठन श्री वार्ष्णेय महिला मंडल, आगरा का संचालन हो रहा है जो समय-समय पर उत्सवों पर कार्यक्रमों को आयोजित करती रहती है।
वार्ष्णेय परिवार कल्याण निधि वार्ष्णेय सभा द्वारा चलाई जा रही है जिसके द्वारा समाज के निर्धन विद्यार्थी, निर्धन विवाह योग्य कन्याओं व जरूरतमत लोगों की मदद की जाती है । यह कोष समाज के दानदाताओं द्वारा दानस्वरूप दी गई धनराशि से संचालित है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद सदस्यों की सहायता करना है ।
इस वर्ष भी वार्ष्णेय सभा आगरा के प्रयास के द्वारा शास्त्रीपुरम स्थित पश्चिमपुरी चौराहा को नगर निगम के द्वारा अक्रूर चौक के नाम से घोषित किया जा चुका है जिसका सौन्द्रयीकरण भी नगर निगम के द्वारा हो रहा है जिस पर शीघ्र ही वार्ष्णेय सभा आगरा द्वारा श्री अक्रूर जी की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा। श्री वार्ष्णेय सभा आगरा के अंतर्गत दो ट्रस्ट संचालित हैं जिनमें श्री वार्ष्णेय धर्मार्थ सेवा सदन, अक्रूर मंदिर, जिसमें वर्ष भर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, जिसमें अभी तक लगभग 250 वर्ग फूट में पहले 2 मंजिल में 2 हॉल, उसके ऊपर 2 मंजिल में 6+6 कुल 12 कमरे प्रत्येक मंजिल पर बनाये गये हैं तथा श्री नत्थीलाल लाल वार्ष्णेय चेरीटेबल ट्रस्ट, अक्रूर वाटिका में है। जिसमें रिसेप्शन हॉल पर टिन शेड तथा एक हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसमें आयकर विभाग द्वारा 12 A, तथा 80 G का सर्टिफिकेट आयकर विभाग द्वारा प्रदत्त किया गया है। समाज में कोई भी दानदाता इसमें दान देना चाहते हैं अपना दान देकर इसमें आयकर से छूट प्राप्त का लाभ ले सकते हैं। अंत में समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूँ व सभी से सहयोग की अपेक्षा करता हूँ ।

विनोद कुमार गुप्ता
मन्त्री
श्री वार्ष्णेय सभा आगरा (रजि.)

गतिविधियाँ, समाचार एवं अभिलेख